अगर आप अपने वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं या पहले से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं, तो यह काम आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन कर सकते हैं। जानिए किया है इसका पूरा तरीका
मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए
सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में Google या Chrome ब्राउज़र खोलें। इसके बाद Voter सर्च करें। सर्च करने पर Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट दिखाई देगी। उसी वेबसाइट पर क्लिक करें। वोटर कार्ड पोर्टल
वेबसाइट खुलने के बाद सबसे पहले आपको लॉगिन करना होगा।
- यदि आपने पहले से इस वेबसाइट पर साइन अप किया है, तो Login विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन करें।
- यदि आपने पहले कभी साइन अप नहीं किया है, तो पहले Sign Up करना होगा।
साइन अप करने की प्रक्रिया
- Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ईमेल आईडी भरने का विकल्प मिलेगा, जो वैकल्पिक (Optional) है।
- कैप्चा भरें और Continue पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- इसके बाद अपना First Name और Last Name भरें।
- अंत में Submit पर क्लिक करें। आपका साइन अप पूरा हो जाएगा।
साइन अप पूरा होने के बाद
साइन अप पूरा होने के बाद Login विकल्प पर क्लिक करें।
- जिस मोबाइल नंबर से साइन अप किया था, वही नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा भरें।
- Request OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- Verify & Login पर क्लिक करें।
अब आप Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन हो जाएंगे।
वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक या चेंज करने के लिए
लॉगिन करने के बाद नीचे जाएं। यहां आपको Correction of Entries में फॉर्म 8 विकल्प दिखाई देगा। Fill Form 8 पर क्लिक करें।
अब आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे
- Self – यदि आप अपने वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक या चेंज करना चाहते हैं।
- Other – यदि आप किसी अन्य व्यक्ति, जैसे परिवार के सदस्य या दोस्त के वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक या चेंज करना चाहते हैं।
अपने अनुसार विकल्प चुनें।
इसके बाद EPIC Number दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें। फिर OK पर क्लिक करें।
अब आपके सामने चार विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से Correction of Entries in Existing Electoral Roll वाले विकल्प पर क्लिक करें और फिर OK पर क्लिक करें।
अगले पेज पर नीचे आने पर कई विकल्प दिखाई देंगे। यहां आप नाम, जेंडर, जन्मतिथि, रिलेटिव टाइप, रिलेटिव का नाम, पता, मोबाइल नंबर और फोटो जैसी जानकारी में सुधार कर सकते हैं।
यदि आपको केवल मोबाइल नंबर लिंक या चेंज करना है, तो Mobile Number वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
इसके बाद जिस मोबाइल नंबर को वोटर आईडी में लिंक करना चाहते हैं, उसे दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
आगे की प्रक्रिया
अब आपको अपना Place (City) दर्ज करना होगा। शहर का नाम भरने के बाद Next पर क्लिक करें।
अगले पेज पर—
- कैप्चा भरें।
- Send OTP पर क्लिक करें।
- आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करें।
- Preview & Submit पर क्लिक करें।
ई-साइन (eSign) कैसे करें
फॉर्म खुलने के बाद नीचे जाएं। यहां Preview आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी दिखाई देगी।
अब eSign & Submit पर क्लिक करें। इसके बाद Yes पर क्लिक करें।
ई-साइन करने के लिए—
- आधार नंबर का विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
- Get OTP पर क्लिक करें।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करें।
- चेक बॉक्स पर टिक करें।
- Submit पर क्लिक करें।
इस तरह आपका eSign पूरा हो जाएगा।
eSign पूरा होने के बाद आपको एक Reference Number मिलेगा। इसे कहीं लिख लें या कॉपी करके सुरक्षित रख लें। इसी नंबर की मदद से आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर कब तक लिंक होगा
आवेदन पूरा होने के बाद आपके वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लगभग 30 दिन का टाइम लग सकता है|
यदि आप आवेदन की Acknowledgement डाउनलोड करना चाहते हैं, तो Download Acknowledgement विकल्प पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें
स्टेटस चेक करने के लिए होम पेज पर जाएं और Track Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना Reference Number दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें। यहां आपको आवेदन का पूरा स्टेटस दिखाई देगा कि आपके वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं।
यदि आपने अभी-अभी आवेदन किया है, तो प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लग सकता है। कुछ दिन बाद दोबारा स्टेटस चेक करने पर आपको अपडेट दिखाई देगा।
निष्कर्ष
वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करना अब एक आसान ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसे आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से पूरा कर सकते हैं। इसके लिए केवल Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके Form 8 भरना होता है, आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होती है और eSign की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आवेदन सबमिट होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिसकी सहायता से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।








