---Advertisement---

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना: किन जिलों में 24वीं किश्त ₹2500 की राशी मिली, और किन किन जिलों में मिलने की सम्भावना है

Published On: 04/08/2026
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹2500 की राशि तेजी से भेजी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को भी कई महिलाओं के खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया। विशेष रूप से रांची और गोड्डा जिले की महिलाओं के खातों में ₹2500 की किस्त पहुंचने की जानकारी सामने आई है। लाभार्थियों से अपने बैंक खाते की जांच करने की अपील की गई है, क्योंकि जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली है, उन्हें भी जल्द भुगतान किया जा रहा है।

झारखंड के 24 जिलों में से 10 जिलों की महिलाओं के खातों में भुगतान शुरू हो चुका है। जिन लाभार्थियों को पहले ₹7500 की राशि मिल चुकी है, उन्हें अब ₹2500 की अगली किस्त दी जा रही है। अगस्त महीने में भी भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी की जा रही है।

महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए ₹5000 तक की सहायता राशि तथा अन्य लाभ वाली एक योजना का ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुका है। जिनके पास आधार कार्ड और राशन कार्ड उपलब्ध है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया गया कि अब तक लगभग 20 लाख महिलाओं को 24वीं किस्त का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा चुका है।

भुगतान के प्रमाण और लाभार्थियों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो के माध्यम से में 2 अगस्त 2026 का भुगतान प्रमाण भी दिखाया गया, जिसमें ₹2500 की राशि खाते में जमा होने का दावा किया गया है। रांची, हजारीबाग, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों के लाभार्थियों के खाते में भुगतान की गई। बताया गया कि रविवार के दिन भी महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई और सरकार की ओर से भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किन जिलों में भुगतान शुरू हुआ

जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में भुगतान शुरू हो चुका है

  • गोड्डा
  • रांची
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • साहिबगंज
  • सरायकेला-खरसावां
  • दुमका
  • गढ़वा
  • गिरिडीह
  • जामताड़ा
  • लातेहार

वहीं पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, खूंटी सहित अन्य बाकि जिलों में भी बहुत जल्द भुगतान किया जा रहा है, सरकारी अपडेट के मुताबिक आज से ही बाकि जिलों में भुगतान करने की पूरी सम्भावना है।

पात्र और अपात्र लाभार्थियों को लेकर जानकारी

बताया गया कि कुछ महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिन महिलाओं की आयु 50 वर्ष पूरी हो चुकी है या जिनका नाम राशन कार्ड से हट गया है, उन्हें अपात्र माना गया है। जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड में लगभग 8 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए गए हैं। ऐसे मामलों में मैया सम्मान योजना का लाभ भी बंद किया गया है।

यदि किसी लाभार्थी को जून या जुलाई तक की किस्त प्राप्त हो चुकी है तथा उनका आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता सही है, साथ ही राशन कार्ड में नाम दर्ज है और आयु 50 वर्ष से कम है, तो पात्रता पूरी होने पर शेष राशि भी किस्तों के माध्यम से देने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें :- PM किसान योजना की 24वीं किस्त का नया अपडेट 2026: कब आएंगे ₹2,000? जानिए सरकार का ताजा अपडेट

राशन कार्ड और नोटिस को लेकर निर्देश

राशन कार्ड और मैया सम्मान योजना से संबंधित नोटिस जारी होने की जानकारी भी दी गई है। बताया गया कि जिन लोगों ने सरकारी नौकरी में रहते हुए राशन कार्ड अथवा मैया सम्मान योजना का लाभ लिया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है।

नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति राशन कार्ड की पात्रता पूरी नहीं करता है, तो प्राप्त राशन की राशि ब्याज सहित वसूली की जा सकती है। समय पर राशि जमा नहीं करने की स्थिति में एफआईआर की कार्रवाई का भी प्रावधान भी बताया गया है।

दुमका जिले सहित कई क्षेत्रों में ऐसे नोटिस जारी होने की जानकारी दी गई। जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO) अथवा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है। यदि कोई व्यक्ति पात्र नहीं है, तो राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आवेदन देने की भी बात कही गई है।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड के कई जिलों में ₹2500 की किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। रांची, गोड्डा सहित 10 जिलों में भुगतान शुरू होने की जानकारी दी गई है, जबकि शेष जिलों में भी जल्द भुगतान होने की संभावना बताई गई है। पात्र लाभार्थियों को अपने बैंक खाते की जांच करते रहने की जरुरत है। वहीं, राशन कार्ड और योजना की पात्रता को लेकर जारी नोटिस के मामलों में संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही गई है।

और जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ click

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत इस बार कितनी राशि भेजी जा रही है?

जानकारी के अनुसार पात्र लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की किस्त भेजी जा रही है।

2. किन जिलों में भुगतान शुरू हो चुका है?

जानकारी के अनुसार रांची, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, जामताड़ा और लातेहार में भुगतान शुरू हो चुका है।

3. जिन महिलाओं को अभी तक पैसा नहीं मिला है, उन्हें क्या करना चाहिए?

यदि लाभार्थी पात्र हैं और उनका बैंक खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा डीबीटी की जानकारी सही है, तो उन्हें अपने बैंक खाते की जांच करते रहना चाहिए क्योंकि अन्य जिलों में भी भुगतान जारी रहने की बात कही गई है।

4. किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?

जिन महिलाओं की आयु 50 वर्ष पूरी हो चुकी है या जिनका नाम राशन कार्ड से हट गया है, उन्हें योजना के लिए अपात्र बताया गया है।

5. राशन कार्ड या मैया सम्मान योजना से संबंधित नोटिस मिलने पर क्या करना चाहिए?

नोटिस मिलने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO) या प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है। यदि पात्रता पूरी नहीं होती है, तो राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए आवेदन देने की बात भी कही गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Zubair

My name is Zubair, and I am a blogger. I strive to provide my readers with accurate, reliable, and up-to-date information regarding government schemes, important news, and results—presented in simple language—so that you receive every essential update in a timely manner.

Related Posts

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 24वीं किस्त रिलीज: इन जिलों की महिलाओं के खातों में ₹2,500 की राशि पहुंची, जानें किन-किन जिला को मिला लाभ

01/08/2026

Maiya Samman Yojana 16th-17th-18th Installment: मैय्या सम्मान योजना की 16वीं-17वीं-18वीं किश्त पर बड़ा अपडेट! जानिए कब और किसे मिला ₹5000 का तोहफा

04/01/2026

मंईयां सम्मान योजना 16वीं + 17वीं किस्त के ₹5000 महिलाओं के खाते में इस दिन आयेंगे, फाइनल तिथि जारी – Maiyya Samman Yojna 16th 17th Installment Date

19/12/2025

मुख्मंत्री मइयां सम्मान योजना 16वीं 17वीं किस्त कब मिलेगी, पूरी जानकारी – Maiyya Samman Yojna 16th 17th Installment Released

12/12/2025

Jharkhand Maiyya Samman Yojna की 16वीं किश्त और 17वीं किश्त एक साथ रु 2500+2500 रिलीज़ जानिए पूरी जानकारी,

08/12/2025

मैय्या सम्मान योजना नवम्बर महीने का रु2500 16वीं किश्त Date कब मिलेगी राशी जानिए पूरी जानकारी 2025

03/12/2025

Leave a Comment