आभा कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक डिजिटल हेल्थ आईडीकार्ड है। इसमें आपको एक यूनिक ABHA नंबर और ABHA Address मिलता है, जिसकी मदद से अस्पतालों में आपके मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जाते हैं।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत अपना आभा कार्ड बनाना चाहते हैं, तो यह काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। आभा कार्ड एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड है, जिसके माध्यम से आपके स्वास्थ से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से डिजिटल उपलब्ध रहते हैं।
आभा कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं
आभा कार्ड बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें ABHA / ABDM Card
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें ABHA Card इसके बाद पहली लिंक जो होगा उसी में क्लिक करना है वहां Create ABHA Number के विकल्प पर क्लिक करें। ABHA Card Link
Step 2: आधार या ड्राइविंग लाइसेंस चुनें
इसके बाद आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे।
- आधार कार्ड के माध्यम से Create your ABHA number using Aadhaar
- ड्राइविंग लाइसेंस के माध्यम से Create your ABHA number using Driving Licence
यदि आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है, तो आधार वाला विकल्प चुनना सबसे आसान होता है|
Step 3: आधार नंबर दर्ज करें
अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- Terms & Conditions स्वीकार करें।
- Authentication Type में Aadhar OTP चुनें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा फिल करें।
- इसके बाद Next पर क्लिक करें।
Step 4: आधार OTP सत्यापित करें
अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP दर्ज करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। यदि चाहें तो कोई दूसरा मोबाइल नंबर भी दे सकते हैं, लेकिन आधार से लिंक नंबर रखना अच्छा रहेगा।
- इसके बाद Next पर क्लिक करें।
Step 5: मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
अब पोर्टल की ओर से आपके मोबाइल नंबर पर एक और OTP भेजा जाएगा।
- OTP दर्ज करें।
- Validate पर क्लिक करें।
इस तरह आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक वेरिफाई हो जाएगा।
Step 6: ईमेल आईडी वेरिफाई करें
अब आपको अपनी Gmail ID दर्ज करनी होगी।
- इमेल दर्ज करने के बाद Verify पर क्लिक करें।
- आपकी ईमेल आईडी पर एक वेरिफिकेशन OTP भेजा जाएगा।
- अपना Gmail खोलें OTP वेरीफाई करले।
- सफल वेरिफिकेशन के बाद पोर्टल पर ग्रीन टिक दिखाई देगा।
- अब Next पर क्लिक करें।
Step 7: ABHA Address बनाएं
अगले चरण में आपको अपना ABHA Address बनाना होगा।
यह बिल्कुल ईमेल आईडी की तरह होता है। इसमें आप अपने नाम और कुछ यूनिक अक्षर या नंबर जोड़कर एक यूनिक यूजर आईडी बना सकते हैं।
यदि आपका चुना हुआ Address उपलब्ध होगा, तो ग्रीन टिक दिखाई देगा, इसके बाद Create ABHA पर क्लिक करें, कुछ ही सेकंड में आपका ABHA Card बन जाएगा, अब आप इस कार्ड को डाउनलोड या सुरक्षित रख सकते हैं।
ABHA Card में किया किया जानकारी होती है
- आपका नाम
- पिता का नाम
- QR Code
- ABHA Number
- ABHA Address
- मोबाईल नंबर
- एड्रेस
आभा कार्ड के फायदे
आभा कार्ड के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं।
- आपके सभी हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं।
- सरकारी अस्पतालों में OPD टोकन लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
- अस्पताल में लगे QR Code को स्कैन करके डिजिटल तरीके से अपनी जानकारी साझा कर सकते हैं।
- टोकन नंबर सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाता है।
- डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों, प्रिस्क्रिप्शन और जांच रिपोर्ट का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहता है।
- यदि किसी जांच की रिपोर्ट अगले दिन मिलनी हो, तो वह डिजिटल रूप से आपके ABHA अकाउंट में उपलब्ध हो सकती है।
- अगली बार किसी अस्पताल में इलाज कराने पर पुराने मेडिकल रिकॉर्ड भी आसानी से साझा किए जा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड से लिंक करने का लाभ
यदि आपके पास पहले से आयुष्मान भारत योजना का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, तो आभा कार्ड भी जरूर बनवाएं।
दोनों कार्ड आपस में लिंक हो जाते हैं, जिससे आयुष्मान योजना के अंतर्गत हुए इलाज, दवाइयों और अन्य मेडिकल रिकॉर्ड की जानकारी भी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहती है।
आभा कार्ड जानकारी अपडेट कैसे करें
आभा कार्ड में जानकारी आधार से ली जाती है। यदि आपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर या अन्य विवरण अपडेट कराया है, तो दोबारा ऑथेंटिकेशन करके अपनी नई जानकारी आभा कार्ड में भी अपडेट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आभा कार्ड भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिससे आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहते हैं। इसके माध्यम से अस्पतालों में पंजीकरण, OPD टोकन, प्रिस्क्रिप्शन, जांच रिपोर्ट और इलाज का रिकॉर्ड संभालना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाता है। यदि आपने अभी तक अपना ABHA Card नहीं बनाया है, तो ऊपर बताए गए आसान जानकारी का पालन करके इसे घर बैठे ऑनलाइन बना सकते हैं।







