---Advertisement---

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें और अपना नाम कैसे चेक करें? जानिए पूरा जानकारी

Published On: 06/08/2026
Follow Us
---Advertisement---

Special Intensive Revision के तहत अपना एनरोलमेंट/वेरिफिकेशन फॉर्म जमा किया है, तो आपके लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना बेहद जरूरी है। झारखंड सहित कई राज्यों में SIR का कार्य पूरा हो चुका है और 5 अगस्त से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है।

अगर आपका नाम इस ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं है, तो भविष्य में आपका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि 2026 SIR उनका नाम नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मौजूद है या नहीं।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट क्यों चेक करें

जिन लोगों ने SIR के तहत फॉर्म भरा है, उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में होना चाहिए। यदि किसी कारणवश आपका नाम इसमें नहीं मिलता है, तो ऐसी स्थिति में आपको आगे की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। जरूरत पड़ने पर नया वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया करनी होगी या फिर संबंधित विभाग की ओर से नोटिस भी प्राप्त हो सकता है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर किसी भी डिवाइस से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले Chrome या किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र को खोलें और Voters ECI सर्च करें। सर्च रिजल्ट में Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट Voters.eci.gov.in दिखाई देगी। इसी वेबसाइट पर क्लिक करें।

वेबसाइट खुलने के बाद

  • यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो ऊपर की ओर Download Electoral Roll का विकल्प मिलेगा।
  • यदि आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं, तो थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर Download Electoral Roll का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपको अपने राज्य का चयन करना होगा। सूची में भारत के सभी राज्यों के नाम उपलब्ध होंगे, उदाहरण के तौर पर यदि आप झारखंड से हैं, तो Jharkhand चुनें,

  • अब Year of Revision में 2026 का चयन करें।
  • अब इसके बाद Roll Type में SIR DraftRoll – 2026 का चयन करें।
  • इसके बाद अपने जिले का चयन करें। जिस राज्य का आपने चयन किया है, उसके सभी जिलों की सूची वहां उपलब्ध होगी।
  • अब अपनी Assembly Constituency विधानसभा का नाम चुनें।
  • Select Language में ऑटो हिंदी सेलेक्ट रहेगा
  • अब लास्ट में कैप्चा फिल करदें

अब सारा डिटेल फिल करने के बाद Download PDFs बटन पर क्लिक करके PDF Draft डाऊनलोड करलें , कुछ ही सेकंड में आपकी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट PDF डाउनलोड हो जाएगी।

ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजें

PDF खुलने के बाद नीचे स्क्रॉल करके अपना नाम खोजें। यदि आपने SIR फॉर्म सही तरीके से भरा है और आप वोटर बनने की पात्रता रखते हैं, तो आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दिखाई देना चाहिए।

यदि नाम नहीं मिले तो क्या करें

यदि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं मिलता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आगे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। संबंधित विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया जा सकता है, जिसका समय पर जवाब देना आवश्यक होगा।

इसलिए ड्राफ्ट लिस्ट जारी होते ही अपना नाम अवश्य जांचें और यदि नाम नहीं मिलता है, तो आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अपने BLO से संपर्क करें।

निष्कर्ष

SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद सभी नागरिकों को अपना नाम अवश्य जांचना चाहिए। इसके लिए केवल Election Commission की वेबसाइट पर जाकर राज्य, Year of Revision, Draft Roll, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पोलिंग स्टेशन चुनकर PDF डाउनलोड करनी होती है। इसके बाद PDF में अपना नाम आसानी से चैक कर सकते है।

यदि आपका नाम सूची में मौजूद है, तो आपकी जानकारी सही दर्ज है। वहीं यदि नाम नहीं मिलता है, तो समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Zubair

My name is Zubair, and I am a blogger. I strive to provide my readers with accurate, reliable, and up-to-date information regarding government schemes, important news, and results—presented in simple language—so that you receive every essential update in a timely manner.

Leave a Comment