---Advertisement---

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 24वीं किस्त रिलीज: इन जिलों की महिलाओं के खातों में ₹2,500 की राशि पहुंची, जानें किन-किन जिला को मिला लाभ

Published On: 01/08/2026
Follow Us
---Advertisement---

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की 24वीं किस्त का भुगतान लगातार किया जा रहा है। झारखंड सरकार द्वारा (DBT) के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में ₹2,500 राशि भेजी जा रही है। कई जिलों में लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि अन्य जिलों में भी भुगतान की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

इन जिलों में भेजी जा चुकी है 24वीं किस्त की राशि

अब तक झारखंड के गढ़वा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां सहित 6 जिलों में बड़ी संख्या में महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। कई लाभार्थी महिलाओं ने आज सुबह से भी अपने बैंक खातों में राशि प्राप्त होने की जानकारी दी है।

जिन महिलाओं को जून और जुलाई के दौरान ₹7,500 की राशि मिल चुकी थी, उन्हें अब जुलाई 2026 की 24वीं किस्त के रूप में  ₹2,500 दिए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

गिरिडीह जिले में 4.56 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जुलाई 2026 की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले की 4,56,267 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी ₹2,500 सीधे DBT के माध्यम से भेजे गए हैं।

यह भुगतान महिलाओं के आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया गया है, ताकि पात्र महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके।

गिरिडीह जिले के किन-किन प्रखंडों में पहुंची राशि

गिरिडीह जिले के लगभग सभी प्रखंडों की पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। जिन प्रखंडों में राशि भेजी गई है, उनमें शामिल हैं

  • गिरिडीह नगर निगम
  • बेंगाबाद
  • जमुआ
  • देवरी
  • तीसरी
  • गावां
  • धनवार
  • बिरनी
  • सरिया
  • बगोदर
  • डुमरी
  • पीरटांड़

इन सभी परखंड की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की सम्मान राशि भेजी जा चुकी है।

कोन से जिलों में कब शुरू हुआ भुगतान

सरकार द्वारा अलग-अलग जिलों में अपने तरीके से भुगतान किया जा रहा है। अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार भुगतान की शुरुआत इस प्रकार हुई है

  • सरायकेला-खरसावां – 14 जुलाई 2026
  • दुमका – 16 जुलाई 2026
  • साहिबगंज – 22 जुलाई 2026
  • गढ़वा – 30 जुलाई 2026
  • गिरिडीह – 30 जुलाई 2026

इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित अन्य जिलों में भी जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में राशि धीरे धीरे भेजी जा रही है 

मैय्या सम्मान योजना का अपडेट

झारखंड सरकार ने जानकारी दी है कि 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच बाकि जिलों की पात्र महिलाओं के खातों में भी राशि भेजने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। सावन माह को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी पात्र महिला को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो। और जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ official site

महिलाएं अपना बैंक खाता जरूर जांचें

जिन जिलों में अब तक भुगतान नहीं हुआ है, वहां भी लगातार DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही है। इसलिए सभी पात्र  महिलाओं को समय-समय पर अपना बैंक खाता चैक करते रहना चाहिए। जिन महिलाओं का भुगतान अभी लंबित है, उनके खातों में भी जल्द ही ₹2,500 की 24वीं किस्त जमा की जा सकती है।

निष्कर्ष

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत 24वीं किस्त का भुगतान झारखंड के कई जिलों में  किया जा चुका है। गढ़वा, गिरिडीह, दुमका, साहिबगंज और सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों की लाखों महिलाओं को ₹2,500 की राशि मिल चुकी है। गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों की पात्र महिलाओं को भी इस किस्त का लाभ प्राप्त हुआ है। सरकार बाकि जिलों में भी तेजी से भुगतान कर रही है, इसलिए सभी पात्र महिलाओं को समय-समय पर अपना बैंक खाता अवश्य चैक करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Zubair

My name is Zubair, and I am a blogger. I strive to provide my readers with accurate, reliable, and up-to-date information regarding government schemes, important news, and results—presented in simple language—so that you receive every essential update in a timely manner.

Related Posts

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना: किन जिलों में 24वीं किश्त ₹2500 की राशी मिली, और किन किन जिलों में मिलने की सम्भावना है

04/08/2026

Maiya Samman Yojana 16th-17th-18th Installment: मैय्या सम्मान योजना की 16वीं-17वीं-18वीं किश्त पर बड़ा अपडेट! जानिए कब और किसे मिला ₹5000 का तोहफा

04/01/2026

मंईयां सम्मान योजना 16वीं + 17वीं किस्त के ₹5000 महिलाओं के खाते में इस दिन आयेंगे, फाइनल तिथि जारी – Maiyya Samman Yojna 16th 17th Installment Date

19/12/2025

मुख्मंत्री मइयां सम्मान योजना 16वीं 17वीं किस्त कब मिलेगी, पूरी जानकारी – Maiyya Samman Yojna 16th 17th Installment Released

12/12/2025

Jharkhand Maiyya Samman Yojna की 16वीं किश्त और 17वीं किश्त एक साथ रु 2500+2500 रिलीज़ जानिए पूरी जानकारी,

08/12/2025

मैय्या सम्मान योजना नवम्बर महीने का रु2500 16वीं किश्त Date कब मिलेगी राशी जानिए पूरी जानकारी 2025

03/12/2025

Leave a Comment