---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22वीं किस्त को लेकर नया अपडेट 22th Installment New Update

Published On: 16/12/2025
Follow Us
---Advertisement---

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण किसान सहायता योजना है, जिसमें देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता 3 किस्तों (₹2,000) के रूप में दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में सुधार और उन्हें वित्तीय मदद पहुँचाना है।

अभी तक 21वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी जा चुकी है, और अब देश भर के किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम बताएँगे कि 22वीं किस्त कब आएगी, प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन किसान इसे प्राप्त कर पाएँगे, और कब तक राशि मिल सकती है।

PM Kisan Yojna 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान सरकार से ₹6,000 वार्षिक सहायता पाते हैं। यह राशि DBT (Direct Bank Transfer) के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है। हर साल इस राशि को तीन बराबर किस्तों (₹2,000 + ₹2,000 + ₹2,000) में वितरित किया जाता है।

PM Kisan की 22वीं किस्त कब आएगी

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों और पिछले भुगतान पैटर्न को ध्यान में रखते हुए 22वीं किस्त के आने का समय 2026 के शुरुआती महीनों में माना जा रहा है, खासकर जनवरी से मार्च 2026 के बीच। कई रिपोर्टों के अनुसार यह किस्त फरवरी 2026 में जारी होने की सबसे बड़ी संभावना है।

इसका आधार यह है कि

  • 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी हुई थी।
  • हर नई किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है।
  • इसी हिसाब से 22वीं किस्त का समय जनवरी/फरवरी 2026 माना जा रहा है।

हालांकि, अधिकारिक वेबसाइट या सरकार से जारी घोषणाओं का इंतजार करना आवश्यक है। सरकार की तरफ से जारी तारीख आधिकारिक रूप से घोषित होने के बाद ही इसे अंतिम माना जाएगा।

कौन-कौन किसान 22वीं किस्त पा सकते हैं

यहाँ यह जानना जरूरी है कि हर किसान को 22वीं किस्त नहीं मिलेगी। किस्त पाने के लिए निम्न शर्ते पूरी होना आवश्यक है, किसान का नाम पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में होना चाहिए , सभी किसानों को अपना ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करना जरूरी है। बिना e-KYC के किस्त नहीं मिलेगी , आधार, बैंक डिटेल्स, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी सही और अपडेट होनी चाहिए।

  • Beneficiary List में नाम होना चाहिए
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना
  • e-KYC पूरा होना चाहिए
  • डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह अपडेट होना
  • लैंड सीडिंग अपडेट होना चाहिए

किन किसानों को 22वीं किस्त नहीं मिलेगी

अगर किस्त नहीं आती है तो इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:

  • बैंक अकाउंट और आधार लिंक नहीं है
  • मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है
  • ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है
  • आवेदन फॉर्म में कोई गलती हुई है
  • किसान पात्रता सूची से हट गया है

इन कारणों को सुधारने पर आप 22वीं किस्त आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके फॉर्म में कोई भी गलती हो तो आप अपने नजदीकी ब्लाक या तहसील में जाकर सुधार सकते हैं |

यह भी पढ़ें :- मुख्मंत्री मइयां सम्मान योजना 16वीं 17वीं किस्त कब मिलेगी, पूरी जानकारी – Maiyya Samman Yojna 16th 17th Installment Released

कैसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस

आप अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. अपनी ब्राउज़र में https://pmkisan.gov.in खोलें। click now
  2. Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
  4. आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर में OTP आयेगा OTP दर्ज करें
  5. आपको स्क्रीन पर आपका स्टेटस दिखाई देगा।

यदि आपका नाम सूची में है और सभी दस्तावेज अपडेट हैं, तो आपको 22वीं किस्त मिलने की पूरी संभावना है।

निष्कर्ष

PM Kisan Yojna की 22वीं किस्त किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। संभावित यह फरवरी 2026 में जारी हो सकती है, लेकिन सरकारी आधिकारिक घोषणा का इंतजार जरूरी है। इससे पहले कि किस्त आये, किसान को अपने Benefit List, e-KYC, Bank Details और आधार लिंक को अपडेट कर के रखना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की रुकावट न आए।

Zubair

My name is Zubair, and I am a blogger. I strive to provide my readers with accurate, reliable, and up-to-date information regarding government schemes, important news, and results—presented in simple language—so that you receive every essential update in a timely manner.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment