---Advertisement---

मैया सम्मान योजना: 16वीं किस्त की तारीख हुई जारी, महिलाओं को मिलेंगे ₹2500

Published On: 09/11/2025
Follow Us
---Advertisement---

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बेहद खास योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। हाल ही में दिवाली से पहले सरकार ने 15वीं किस्त जारी की थी, जिससे लाखों महिलाओं के चेहरे पर खुशी लौट आई।

अब सरकार ने 16वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार भी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT के माध्यम से राशि भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। अगर आप भी 15वीं किस्त के बाद 16वीं किस्त का इंतजार कर रही है तो आज का यह लेख आपके लिए है। यहां आपको 16वीं किस्त से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।

Maiya Samman Yojana 16th Installment Date

राज्य सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त नवंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। यानी महिलाओं के खाते में 15 नवंबर तक किस्त की राशि से मिलने की संभावना है।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने लाभार्थियों के बैंक खातों का सत्यापन पूरा कर लिया है और DBT प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस बार भी लाभार्थियों को ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। जिन महिलाओं का आवेदन सत्यापित हो चुका है, उन्हें सबसे पहले राशि प्राप्त होगी। हालांकि, आधिकारिक घोषणा जल्द ही योजना की वेबसाइट पर की जाएगी, जहां से महिलाएं अपनी किस्त की स्थिति भी देख सकेंगी।

16वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे

सरकार ने इस बार उन महिलाओं को अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है जिनकी 15वीं किस्त किसी कारणवश रुकी हुई थी। ऐसे में उन्हें 16वीं किस्त में दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलेगा। यानी इन महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। वहीं, जिनकी पिछली सभी किस्तें समय पर मिल चुकी हैं, उन्हें ₹2500 की राशि प्राप्त होगी।

इन 12 जिलों में पहले जारी होगी 16वीं किस्त

सरकार ने पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की महिलाओं को मईया सम्मान योजना की 16वीं किस्त का लाभ देने की योजना बनाई है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों की महिलाओं के आवेदन पहले ही सत्यापित हो चुके हैं और उनके बैंक खातों में DBT प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस कारण इन जिलों की लाभार्थी महिलाओं को सबसे पहले ₹2500 की राशि प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana 16th Installment के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास वैध निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कोई इनकम टैक्स दाता होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
  • जिन महिलाओं का आवेदन पहले होल्ड पर था, उन्हें सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Also Read :- क्या किसानों के खातों में 5 नवंबर से पहले आएंगे ₹2000? जानिए कब जारी होगी PM किसान योजना की 21वीं किस्त!

Maiya Samman Yojana 16th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपकी 16वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर “किस्त की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें। फिर अपना आधार नंबर या आवेदन आईडी डालें और सबमिट करें। इसके बाद आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यदि भुगतान हो चुका होगा तो राशि की जानकारी और तारीख दिख जाएगी। इसके अलावा, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर भी भुगतान का SMS भेजा जाएगा। यदि SMS नहीं मिला है तो आप पासबुक अपडेट करवा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी अपना पेमेंट स्टेटस देख सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Zubair

My name is Zubair, and I am a blogger. I strive to provide my readers with accurate, reliable, and up-to-date information regarding government schemes, important news, and results—presented in simple language—so that you receive every essential update in a timely manner.

Leave a Comment